भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री ने किया अफीम खेत का निरीक्षण

छोटीसादड़ी-बड़ीसादड़ी क्षेत्र ग्राम पंचायत साटोला,मानपुरा जागीर, चांदोली,गोमाना, बम्बोरी,पण्डेड़ा, खरदेवला आदि पंचायतों का दौरा करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा ने बम्बोरी में एक खेत पर अफीम की फसल का निरीक्षण किया व अफीम की खेती के बारे मै किसान परिवार से जानकारी ली।इस अवसर पर छोटीसादड़ी पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत,भाजपा पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष एवं पूर्व उप प्रधान छोटीसादड़ी,रमेश जणवा,जिला परिषद सदस्य दलपत कुमार मीणा,भाजपा मण्डल महामंत्री वरदीचन्द धाकड़ मानपुरा जागीर,गोमाना सरपंच किशोर मीणा ,पण्डेड़ा सरपंच शौकीन धाकड़ ,खरदेवला सरपंच ईश्वर धाकड़, भगवत सिंह,दिनेश चंद मीणा, लालू राम मीणा,मांगीलाल जणवा संजय वैष्णव आदि जनप्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।