द्वारिका धाम में सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ हुआ समापन।

 चित्तौड़गढ़।देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे हों रहे इस उपलक्ष्य में पूरे देश में अमृत महोत्सव (स्वराज 75)  मनाया जा रहा है।  क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में चल रहे 31जनवरी से 7 फरवरी सूर्य नमस्कार महासंकल्प अभियान में बड़े उत्साह से सभी समाज के लोगों, संगठनों व संस्थाओं ने भी भाग लिया।
इसी कड़ी मे 6 फरवरी रविवार को प्रातः7:30 बजे श्री माधव स्मृति संस्थान द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पद्मिनी पार्क, शहीद स्मारक, विवेकानंद पार्क (राजीव गांधी ) ,राम पार्क फव्वारा चौक, रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्री चौराहा, विजय स्तंभ दुर्ग, शास्त्री नगर पार्क, कॉलेज ग्राउंड, प्रताप पार्क, हाथी कुंड मधुबन, गायत्री मंदिर, गणेश मंदिर, भेरडा रोड, चंदेरिया आदि प्रमुख स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं संगठनों द्वारा सूर्य नमस्कार लगाए जिससे लोगों में योग और व्यायाम के प्रति जागरूकता आए।
सूर्य सप्तमी एवं अभियान के अंतिम दिन शहर के मध्य में स्थित द्वारिका धाम में सामूहिक सूर्य नमस्कार किए गए इस कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती  के प्रांतीय अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह भाटी ने बताया कि क्रीड़ा भारती द्वारा देशभर में 14 जनवरी मकर सक्रांति से लेकर 7 फरवरी सूर्य सप्तमी तक यह सूर्य नमस्कार अभियान चलाया गया इसका लक्ष्य 75 करोड़  सूर्य नमस्कार का लिया था पर हमारे लिए बड़े हर्ष का विषय है लक्ष्य से कहीं अधिक सूर्य नमस्कार का आकड़ा पहुंच चुका है और इसमें सभी नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और कई सामाजिक संस्थाओं व संगठनों ने  अपनी पूर्ण शक्ति लगाकर  इसका हिस्सा बने। इसी क्रम में आज हम सभी सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार  लगाने के लिए उपस्थित हुए हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि आज ही के दिन भगवान सूर्य का जन्म हुआ था मां अदिति के गर्भ से। सूर्य भगवान हमें सिखाते हैं कि हमें हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठावान, ऊर्जावान रहना चाहिए। विभाग प्रचार प्रमुख प्रवीण टाक ने बताया कि आज के युग में शारीरिक विकास के साथ बौद्धिक विकास भी आवश्यक है कोरोना के कारण हमारे समाज में नकारात्मकता बढ़ती जा रही है इसके कारण कई मानसिक बीमारियां व मनोरोग फैल रहे है। इनसे बचने के लिए आवश्यक है कि हम अच्छा साहित्य पढ़े अगर आप देश के बारे में अच्छी-अच्छी बातें जानना चाहते हैं तो आप पांचजन्य, ऑर्गेनाइजर व पाथेय कण आदि पढ़े  इसमें अमृत महोत्सव के निमित्त आजादी के लिये बलिदान देने वाले महान वीरो की गाथाओं का वर्णन किया गया जिसे हम अपनी आने वाली पीढ़ी को अपने स्वर्णिम इतिहास  एवं स्वतंत्रता की रक्षा के लिए उत्सर्ग हुए उन वीरों बारे मे बता सकते हैं।
समापन के इस अवसर पर सह विभाग कार्यवाह दिनेश भट्ट, नगर प्रचारक निखिल ,विशेष गर्ग ,योग मंडल से दिव्या भाटी, सेविका समिति से वंदना वजीरानी तथा महिला कार्यकर्ता, क्रीड़ा भारती, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, विश्व हिंदू परिषद अधिवक्ता परिषद, हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल, भारत विकास परिषद, किसान संघ ,मजदूर संघ ,विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अन्य अनुषांगिक संगठनों  अन्य संस्थाओं ,सामाजिक संस्थाओं, नगर के गणमान्य नागरिको सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।