सुरपुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया।

सोनियाना।गांव सुरपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  मे खुजर पाम व अशोक के 21 पौधो का रोपण किया गया। 
प्रधानाचार्य गोविंद शरण बंसल ने बताया कि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष  दिनेश कुमार जाट की ओर से विद्यालय परिसर में खजूर पाम अशोक आदि के 5-5 फिट लंबे 21 पौधे लगाये गए।
 इस अवसर पर महेन्द्र, व्याख्याता सोहनलाल, व्याख्याता अम्बालाल, शनिमहाराज भाजपा मंडल अध्यक्ष छोगालाल गाडरी, गोपाल जाट, वार्ड पंच भोजराज जाट, बुद्धिप्रकाश गाडरी, राजेन्द्र जाट, गोवर्धन जाट, अर्जुन लोहार, आयुष जैन, जमनालाल जटिया, सोनू जाट शिवलाल उपस्थित थे।