भाजपा मंडल की बैठक आयोजित।



भूपालसागर।भारतीय जनता पार्टी मंडल आकोला की बैठक प्रदेश भाजपा नेतृत्व निर्देशानुसार साण्डेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में सशक्त मंडल सक्रिय बूथ सत्यापन पन्ना प्रमुख निर्माण को लेकर पूरे प्रदेश में एक साथ भाजपा मंडल की बैठके आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी जगदीश चौबीसा वह बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भीम सिंह झाला ने की। बैठक में मंडल पदाधिकारी मंडल के जिला पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक व सभी मोर्चों का सत्यापन व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आजीवन संपूर्ण निधि के बारे में चर्चा की गई। 
 उक्त बैठक में मंडल महामंत्री योगेंद्र गिरी गोस्वामी, जयराम मेघवाल, मंडल उपाध्यक्ष उदयलाल छिपा, मांगीलाल दुप्पड, प्रकाश जाट जिला परिषद सदस्य शंभू लाल गाडरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकोला सरपंच तारा मालीवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमराज माली, अन्य पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष दिनेश वैष्णव अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश रेगर व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष सुरेश जाजू किसान मोर्चा जिला मंत्री भेरु लाल जाट, मुरला सरपंच भेरु लाल जटिया, कानड़खेडा उपसरपंच होशियार सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि कालूराम भील अशोक धुप्पड, लटूर माली, भगवती लाल सेन नंद लाल गाडरी रमेश जाट सतीश यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।