कपासन विधानसभा क्षेत्र में बढ़ने लगा है आनंदी राम का आनंद, कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू।

कपासन।विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रत्याशी एवम् आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य आनंदी राम खटीक ने आम जनता में अपनी लोकप्रियता बढ़ा कर आनंद मय माहोल बनाने में जुट गए हैं।
 विधान सभा क्षेत्र के आरणी, पावली, मोखमपुरा, गावों में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। साथ ही विवाह कार्यक्रम में भाग लिया। साथ धिरजी खेड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रकाश चंद्र खटीक के पुत्र की शादी में शामिल हुए। मोखम पूरा में डामरी करण सड़क के लिए उच्च अधिकारियों से बात कर सड़क निर्माण का विश्वास दिलाया। क्षेत्रीय दौरे में आरनी सरपंच नन्द राम खटीक, पूर्व सरपंच भैरू लाल सुथार, पावली के पूर्व उप सरपंच सत्य नारायण शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कालू राम जाट, भदेसर ग्राम पंचायत के पूर्व उप सरपंच ख्याली लाल खटीक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।