भाजपा किसान मोर्चा चंदेरिया मंडल कार्यकारिणी का गठन।


चित्तौड़गढ़।भाजपा किसान मोर्चा चंदेरिया मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर मंडल अध्यक्ष उदयलाल कीर ने बताया कि मंडल उपाध्यक्ष पद पर लाल सिंह रावत, नारायण जाट, रामलाल भोई, प्रकाशचंद कीर, लालू राम भोई, कालू भोई चक्की, कालूराम भोई, मंडल महामंत्री पद पर प्रहलाद वैष्णव, दिनेश जाट, मंडल मंत्री पद पर लक्ष्मण कीर, राकेश शर्मा, मांगीलाल जटिया, रामचंद्र कीर, मुरली कीर, हीरालाल सालवी, रतन जटिया, कोषाध्यक्ष पद पर गुलाब भोई, श्याम कीर, प्रवक्ता सुरज कीर कार्यालय प्रमुख पद पर ताराचंद कीर, अर्जून प्रजापत, आईटी संयोजक पद पर शंकर कीर, मन की बात संयोजक पद पर शिव सुथार और स्वच्छ भारत अभियान संयोजक पद पर सोहनलाल जाट को मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का माला पहनाकर कर स्वागत और आभार व्यक्त किया।