300 महिलाओं को नियमित रूप से मिल रहा निशुल्क प्रशिक्षण।



 कपासन ।शिव शिक्षण संस्थान के प्रबंध संचालक भैरू लाल खटीक ने बताया कि बेरोजगारी के दौर जीवन कौशल के हुनर आवश्यक है। शिव शिक्षण संस्थान द्वारा 300 महिलाओं को नियमित रूप से निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। साथ ब्यूटी पार्लर सहित निशुल्क प्रशिक्षण बाबू लाल खटीक द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु किया जा रहा है।
  प्रशिक्षणार्थी मनीषा सेन , सुंदर जटिया, चंदा जटिया, पुष्पा रैगर। सहित कई छात्राओं ने बाबू लाल खटीक का आभार व्यक्त किया। 
  इस अवसर पर संस्था के संचालक भैरू लाल खटीक, अमजद हुसैन, पूजा खटीक, विनोद कुमार सिसोदिया, गायत्री सेन, सोनिका पवार, कंचन खटीक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।