कपासन चोराया पर भाजयुमो ने किया प्रदेशाध्यक्ष पुनिया का भव्य स्वागत।

चित्तोडगढ़।
चित्तोडगढ़ में जनआक्रोश रैली को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सतीश पुनिया के चित्तोडगढ़ आगमन पर कपासन चोराये पर भव्य स्वागत किया गया।
  बता दे कि करीब 11 बजे से ही यहाँ भाजयुमो कार्यकर्ता पहुचना शुरू हो गए जो सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता पहुचे, सतीश पुनिया के पहुचने पर भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिह रुद, जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी व नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने नेतृत्व में सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने डीजे व ढोल नगाड़ों के साथ पुनिया का भव्य स्वागत किया, इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष पुनिया को मालाओं से लाद दिया गया।
  इस दौरान उपजिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, गंगरार पूर्व प्रधान देवी सिंह राणावत, ओछ्ड़ी सरपँच मुकेश गुर्जर, छात्र संघ अध्यक्ष देवकिशन जाट, जिला परिषद सदस्य रवि मेनारिया, रवि कल शंभूपुरा नितेश कुमावत, यशवंत पुरोहित, मुकेश जाट, शैलेश अहीर, मंगल अहीर आदि सहित सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।