गीता जयंती पर भगवद् गीता वितरित



चित्तौड़गढ़ 25 दिसम्बर। राष्ट्रीय बजरंग दल अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका काॅलोनी स्थित कार्यालय पर गीता जयंती उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभुगणराज ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला परिषद विभाग अध्यक्ष इंदिरा सुखवाल ने की। 

राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष अमृत माली ने अपने उद्बोधन में बताया कि महाभारत युद्ध के दौरान ही जब अर्जुन द्वारा युद्ध में अपने ही लोगों को खड़ा देखा तो युद्ध करने में असमर्थता व्यक्त करते हुए हतोत्साहना का प्रदर्शन किया जिस पर आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण द्वारा अपने मुखारविन्द से मनुष्य को केवल अपना कर्म करते रहने तथा फल की चिन्ता नहीं करने तथा अच्छा कर्म करने का परिणाम अच्छा ही होने तथा प्रत्येक जीव भगवान में और भगवान ही प्रत्येक जीवन में समाहित होने की बात कही तथा अर्जुन को युद्ध के प्रति जागृत किया। यही ज्ञान भगवद् गीता ज्ञान के रूप में आज भी सभी को ज्ञान देता आ रहा है। 

भगवद् गीता जयंती पर महिला परिषद विभाग उपाध्यक्ष निशा मिश्रा, छात्र परिषद जिलाध्यक्ष घनश्याम साहू, हिन्दू हेल्प लाईन जिला संयोजक अभिनन्दन महात्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान नगर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सुथार, नगर अध्यक्ष लोकेश शर्मा, नगर सुरक्षा प्रमुख शिवप्रकाश लोधा, प्रखण्ड संयोजक किशन भोई, योगेश माली, कल्पना पुरोहित, कंचन पुरोहित, रितु सुखवाल, रेणु शेखावत आदि ने 11 भगवद् गीता का वितरण किया। यह जानकारी नगर मीडिया प्रभारी विकास सैनी ने दी।