निंबाहेड़ा। आज दिनांक 23 अक्टूबर को एक कार्टून नुमा पोस्ट एक व्हाट्सएप ग्रुप में डाली गई थी जिसमें सहकारिता मंत्री कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना, पार्षद मनोज पारख एवं रवि प्रकाश सोनी के निजी फोटो का उपयोग किया गया था बिना तथ्यों वाली पोस्ट की गई। उक्त पोस्ट से उदयलाल आंजना, मनोज पारख एवं रवि प्रकाश सोनी की सार्वजनिक साख पर क्षति है जिस पर संजय सुराणा निवासी मोती बाजार ने अपने द्वारा की गई व्हाट्सएप पोस्ट पर लिखित माफीनामा देकर माफी मांगी गई।