निम्बाहेड़ा दौरे पर रहे असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने किया अमृत जल संरक्षण परियोजना का शिलान्यास !

मैं आज जो महामहिम हूं वो कार्यकर्ताओं की बदौलत हूं- कटारिया
निंबाहेड़ा/असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया शनिवार शाम को निंबाहेड़ा दौरे पर रहे। उन्हें शाम को निम्बाहेड़ा होटल रॉयल पारस में पहुंचने पर पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। असम का राज्यपाल बनने के बाद पहली बार निम्बाहेड़ा आए कटारिया समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि निम्बाहेड़ा से उनका लगाव 40 साल अधिक पुराना है।आज जो भी हो मैं कार्यकर्ताओं की बदौलत हूं। कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा बना रहेगा कार्यकर्ता है तो हम है कार्यकर्ता नहीं है तो हम भी नहीं है। अपने राजनीतिक जीवन के समय के दो-चार किस्से सुनाते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत कहां से कहां ले जा सकती है।आज हम किसी भी पद पर चले जाएं अगर कार्यकर्ता हमारे साथ नहीं होंगे तो वह पद हमारे लिए शून्य कहलायेगा। कटारिया ने कहा कि चित्तौड़ जिले का हमेशा झुकाओ राष्ट्रीय हित की ओर रहा है और इसी का परिणाम है कि 1980 में जब जनसंघ की 3 सीटें आई थी उसमें से एक जनसंघ का सांसद चित्तौड़ से  बन कर गया था। इसलिए मेवाड़ की धरती हमेशा वीरों का साथ देती है। कटारिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आज भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रहे हैं  उसी प्रकार हमें भी उनके हर अच्छे और जनहित के काम यथा संभव उनका सहयोग करना चाहिए। अपने उद्बोधन में कटारिया ने कहा कि जबसे में राज्यपाल बना हूं भुपेन्द्र तब से मेरे पीछे पड़ा हुआ था लेकिन जिम्मेदारी कुछ ऐसी है अब पार्टी कार्यक्रम में नही आ सकते तो भुपेन्द्र ने यह रास्ता खोजकर कार्यक्रम आयोजित करके सभी पुराने साथियों से मिलने का जो अवसर दिया उसके लिए भुपेन्द्र सिंह को धन्यवाद भी दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़ के सांसद  सी. पी. जोशी ने गुलाबचंद कटारिया को मेवाड़ के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के मार्ग दर्शक और संघर्ष का प्रतीक बताते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जल संरक्षण योजनाओं की भी जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, ललित ओसवाल, उप जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सिंह बड़ोली आदि मौजूद थे। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने बडोली माधोसिंह में वंडर सीमेंट के सहयोग से होने वाले अमृत जल संरक्षण परियोजना की शिलान्यास पट्टी का भी अनावरण किया।  
 राज्यपाल बनने के बाद पहली बार निंबाहेड़ा पहुंचने पर गुलाबचंद कटारिया का विभिन्न समाजों, सामाजिक संस्थाओं द्वारा मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर ऊपरना ओड़ा कर भावभिना स्वागत किया एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर उप जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली एवं अमृत जल संरक्षण के द्वारा नगर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं एवं अपना विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों का ऊपरना ओड़ा कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला उपप्रमुख भुपेन्द्र सिंह द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। समारोह का संचालन डॉ.कमल नाहर ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चंडालिया, इंदरमल सेठिया, राधेश्याम गुप्ता, डॉ. जे.एम. जैन,रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, हर्षवर्धन सिंह रूद्र, ललित प्रकाश शारदा, बड़ीसादड़ी नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया, प्रतापगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमावत, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, चांदमल सोनी, पारसमल पारख, प्रदीप मोदी सहित बड़ी संख्या में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।