मां अंबिका माता मंदिर प्रांगण में निम्बाहेड़ा युवा कांग्रेस एवम् एन,एस,यु,आई, पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने भक्तो कों प्रसाद वितरण किया

निम्बाहेड़ा 30 मार्च, 23
नवरात्रि के पावन पर्व के अष्टमी के अवसर पर मां अम्बा माता मंदिर परिसर में युवा कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( एन.एस.यु.आई. ) ईकाई निम्बाहेड़ा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ मां अम्बा माता मंदिर में दर्शन करने आये भक्तजनों कों प्रसाद के रूप में फलाहारी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सरपंच फलवा भोपराज टांक, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिगवेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धीरज नगरिया, nsui नगर अध्यक्ष विशाल वर्मा, पार्षद बंशीलाल राईवाल, राजेश सांड, धर्मपाल जाट, पंचायत समिति सदस्य पिंकेश जैन, नितिन नागोरी, किराणा एवं खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, दुर्गेश भराड़िया, दिलखुश मीणा, आयुष शर्मा, समरथ रेगर, राकेश कुमावत, आदित्य पहाड़िया, आकाश पहाड़िया, राहुल सुथार, हरिकिशन माली, गणपत आँजना उपस्थित थे।