निम्बाहेड़ा 30 मार्च 2023
नवरात्रि के पावन पर्व अष्ट्मी के शुभ अवसर पर राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आँजना ने नगर के प्रमुख शक्ति पीठ माँ अम्बा माता जी के दर्शन कर क्षेत्रवासियो के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए नवरात्रि की शुभकामनाये दी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संपतलाल धाकड़, पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं पालिका पार्षद रवि प्रकाश सोनी, जिला आयोजना समिति के सदस्य एवं पालिका पार्षद मनोज पारख , अंबा माता मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष चैन सिंह चौहान, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, पार्षद जावेद खान, विशाल वर्मा, विकास धाकड़, दीपक जैन, आशुतोष टाक, समरथ रेगर, विकास धाकड़ एवं भक्तजन इत्यादि उपस्थित थे