चित्तौड़गढ़,
अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतिलाल मारू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुर्व विधायक अशोक नवलखा, संगठन मंत्री सिद्धराज सिंघवी के शनिवार शाम चितौड़गढ़ आगमन पर स्थानीय संगठन समिति के सदस्यों द्वारा उपरणा पहनकर स्वागत किया गया।
मिडिया समन्वयक पवन पटवारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की इस अवसर पर अपने विशेष उदबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मारू ने संगठनात्मक एकता और सदस्यता विस्तार के बारे में सभी को सहयोग करने का आव्हान किया।
इस अवसर चितौड़गढ़ से हाल ही में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नियुक्त किये गये सदस्यो संरक्षक रोशनलाल चीपड, रोशनलाल मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष आई.एम सेठिया, वरिष्ठ मार्गदर्शक नरेश कुमार भडकत्या, सुरेश कुमार मेहता, वरिष्ठ सलाहकार मनसुख लाल पटवारी, मंत्री अजीत नाहर, गोतम भडक्तिया, रमेश मेहता, मिडिया समन्वयक पवन पटवारी, प्रवक्ता सुधीर जैन, कार्यकारणी सदस्य मदनलाल भडक्तिया, पारसमल डांगी, मुकेश/ हरकलाल चीपड,एडवोकेट दिलीप कांठेड़, सुनील कुमार सिपानी, सुनील कुमार गोखरू, अशोक मेहता, अशोक छाजेड़, सुनील बोहरा, महावीर कांठेड़, अनिल नाहर, सुरेश कुमार मेहता सेंती को बधाई देते हुए उपस्थित पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उनका अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर संगठन समिति के अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने हेतु सभी ने विश्वास दिलाया।