एक नाल अवैध टोपीदार बंदूक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

 चित्तौड़गढ़। मंडफिया थाना पुलिस ने एक नाल अवैध टोपीदार बंदूक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के दौरान की गई कार्यवाही।
      पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि थानाधिकारी मंडफिया ओम सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाने का जाब्ता एएसआई प्रेमचंद, हेड कांस्टेबल बृजलाल, कांस्टेबल रामस्वरूप व हुकुम सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के गिदाखेड़ा में लोकल स्पेशल एक्ट की कार्रवाई की जा रही थी। कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना मिली, कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर भाटोली गुजरान की तरफ आ रहा है। मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने से हेड कांस्टेबल बृजलाल थाने के जाब्ता के साथ भाटोली गुजरान पहुंचे। जहां एक व्यक्ति दाहिने हाथ में अवैध हथियार लेकर आता दिखाई दिया। जिस पर चिकारडा थाना मंडफिया निवासी 37 वर्षीय मिराज अली उर्फ मेहराज अली पुत्र मेहरबान अली के कब्जे से एक नाल अवैध टोपीदार बंदूक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 थाना मंडफिया पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।