जैन कांफ्रेंस राजस्थान युवा शाखा के संगठन मंत्री पद पर राजेंद्र मोगरा को किया मनोनीत।

डूंगला। जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान युवा शाखा के संगठन मंत्री पद पर राजेंद्र मोगरा को मनोनीत किया गया। जानकारी में राजस्थान प्रदेश महामंत्री मनीष दाणी द्वारा बताया गया की जैन कॉन्फ्रेंस द्वारा उनके समाज के प्रति कार्य लगन को देखते हुए राजेंद्र मोगरा डूंगला को राजस्थान संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया गया।
  राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंदमलज छल्लाणी जैन राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अशोक कुमार मेहता, राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र कोठारी, राष्ट्रीय  कोषाध्यक्ष पदम  कांकरिया, राजस्थान  प्रांतीय अध्यक्ष  निर्मल पोखरना, महामंत्री शांतिलाल मारु, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र चण्डालिया जैन, राष्ट्रीय युवाध्यक्ष दीपक भटेवरा,
महामंत्री पदम आच्छा, कोषाध्यक्ष  सुविधी जवेरी पदाधिकारियों ने चर्चा कर कर राजस्थान युवाध्यक्ष निर्मल  सिंघवी कार्याध्यक्ष अनिल चण्डालिया ने राजस्थान युवा शाखा राजस्थान प्रान्त  संघटन मंत्री के पद पर  राजेंद्र मोगरा मोगरा  पुत्र लक्ष्मी लाल मोगरा डूंगला को मनोनीत किया गया।
   इस मौके पर मनीष दाणी जैन महामंत्री, विजेश शिशोदिया जैन कोषाध्यक्ष, निर्मल लोढा जैन व. उपाध्यक्ष राजस्थान जैन कांफ्रेंस नई दिल्ली उपस्थित थे।