एकल अभियान की मासिक बैठक सम्पन्न

निम्बाहेड़ा।एकल अभियान भाग चित्तौड़गढ़ अंचल चित्तौड़ संच अरनियाँ जोशी की मासिक बैठक गाँव पुठवाड में संच समिति संरक्षक मधुसूदन पालीवाल के मुख्य आथित्य में सम्पन्न हुई। संच प्रमुख योगेश सुथार ने बताया कि ग्राम स्वराज प्रमुख प्रह्लाद उपाध्याय ने पंचमुखी शिक्षा की विस्तृत जानकारी दी और जैविक कृषि करने के लिए किसानों तक आधारभूत जानकारी पहुंचाने के लिए आव्हान किया।
  संरक्षक मधुसूदन पालीवाल ने बताया कि एकल अभियान ने सदा विभिन्न आयामो के माध्यम से जीव मात्र के कल्याण एवम पर्यावरण के लिए कार्य किया है। रक्तदान को लेकर लोगो मे फैली भ्रमित धारणा के बारे जानकारी दी व आगामी रक्तदान शिविर आयोजन के लिए प्रस्ताव रखा।इस अवसर पर समस्त आचार्य उपस्थित थे।