ओ पी एस घोषणा से राज्य कर्मचारियों में खुशी का माहौल मनाया जश्न।

डूंगला।ओ पी एस घोषणा से राज्य कर्मचारियों ने जश्न मनाया। 
 जानकारी में राष्ट्रीय शिक्षक संघ प्रगतिशील के अध्यक्ष नवीन सामर ने बताया कि बजट घोषणा में राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को जो तोहफा दिया, उसको लेकर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। खुशी मनाते हुए राष्ट्रीय शिक्षक संघ प्रगतिशील के अध्यक्ष नवीन सामर के साथ सभी शिक्षकों ने शुक्रवार को मॉडल स्कूल में जलपान का आनंद लिया। शिक्षकों ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।