रीट परीक्षा को निरस्त करने, पेपर लीक करने वालो की गिरफ्तारी की मांग।

चित्तौड़गढ़। प्रदेश में तानाशाही व भ्रष्टाचारी सरकार निरंकुश होकर कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) में धांधली के कारण लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और सरकार मुख्य आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। इसके लिए सीबीआई की जांच की मांग कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में निकाले गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सरकार ने पुलिस द्वारा युवाओं पर लाठीचार्ज करवाया और महिला मोर्चा की बहनों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। जिससे भाइयों और बहनों को चोंटे आई, यहां तक की हमारे मुखिया सतीश पूनिया को भी गिरफ्तार कर लिया, जो की बहुत ही निंदनीय कार्य हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत अन्य की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा व जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा के निर्देशानुसार विरोध प्रदर्शन व  ज्ञापन दिया गया। जिला प्रवक्ता एडवोकेट विदुषी बिल्लू ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की ओर से राज्यपाल के नाम पर एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य सिंपल वैष्णव, प्रधान चित्तौड़गढ़ देवेंद्र कंवर, जिला उपाध्यक्ष आशा पोखरना, जिला महामंत्री उषा राधंड़, ज्योत्स्ना चौधरी, जिला मंत्री संजू लड्ढा, एडवोकेट प्रेमलता गोस्वामी, नगर मंत्री ममता सिंह चौहान, कार्यालय प्रभारी रेनू मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता शर्मा, मंडल अध्यक्ष (घोसुंडा) रोशन देवी अहीर, संध्या याग्निक, आशा सोनी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रही।