शक्तावत जिला संगठन मंत्री व सोनल महिला संगठन मंत्री नियुक्त।

चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिला मंत्री प्रकाशचन्द्र बक्षी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री अरविन्द व्यास की सहमति से संगठन के विधान के अनुसार सत्र 2021-22 के लिये प्रदेश संगठन मंत्री प्रहलाद शर्मा ने चित्तौड़गढ़ जिला संगठन मंत्री पद पर तेजपाल सिंह शक्तावत को व महिला संगठन मंत्री के पद पर सोनल ओझा को नियुक्त किया। 
   जिलाध्यक्ष रमेशचन्द्र पुरोहित ने बताया कि तेजपालसिंह शक्तावत 2002-03 से संगठन में कार्य कर रहे हैं। चार बार भदेसर उपशाखा अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे तथा शिक्षक संघ की सम्बद्धता वाले राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष व संभाग संगठन मंत्री भी रहे। इसके पश्चात् शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिला सभाध्यक्ष व पाँच बार लगातार निर्विरोध जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। संगठन में समर्पण के कारण प्रदेश कार्यकारिणी ने जिला संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा जिससे संगठन में और मजबूती आयेगी। प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त होते ही जिले में हर्ष की लहर फैल गई। माध्यमिक सचिव रमेशचन्द्र पुष्करणा, प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ गोपाल लाल शर्मा, विभाग संगठन मंत्री हीरालाल लौहार, पवन शेखावत, जिलाध्यक्ष रमेशचन्द्र पुरोहित, सभाध्यक्ष सैयद मुकर्रम अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार उपाध्याय, उपसभाध्यक्ष कमल कुमार दाधीच, उदयलाल अहीर, जिला मंत्री प्रकाशचन्द्रबक्षी, अतिरिक्त जिला मंत्री राजेन्द्र व्यास, जिला कोषाध्यक्ष नर्बदाशंकर पुष्करणा, जिला महिला उपाध्यक्ष नोसर जाट, जिला महिला मंत्री मधु जैन, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि चावण्ड सिंह चुण्डावत सहित जोगेन्द्र सिंह राणावत, शंकरलाल भाम्बी, भेरूलाल गन्धर्व, राजेन्द्र कुमार व्यास, भंवरसिंह गौड़, गोपाल लाल व्यास, वरदी सिंह मीणा, नानुराम अहीर, महेश व्यास, कैलाश मालू,  सुनील परिहार व समस्त उपशाखाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों, शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने मुँह मीठा कराकर हर्ष व्यक्त किया।