श्री नारी सेवा संस्थान द्वारा हॉस्पिटल व स्कूल में महिलाओं बालिकाओं को किए सेनेटरी नेपकिन वितरित।

निम्बाहेड़ा।श्री नारी सेवा संस्थान द्वारा गुरुवार को संस्थान की अध्यक्ष सिम्मी खान के जन्मदिन पर राजकीय चिकित्सालय में श्री सेवा संस्थान द्वारा संचालित निशुल्क भोजन सेवा प्रकल्प के तहत मरीजों को भोजन वितरित किया गया।
साथ ही महिला वार्ड में महिलाओं को मेटरनिटी पेड़ वितरित किए गए।
  संस्थान की सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि नारी सेवा संस्थान की अध्यक्ष सिम्मी खान के जन्मदिन के अवसर पर उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया तत्पश्चात राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका में बालिकाओं को करीब चार सौ से अधिक सेनेटरी पैड सिम्मी खान के सौजन्य से संस्थान द्वारा वितरित किए गए।
श्री सांवरिया गौशाला में संस्थान की सदस्य रीना जैन के जन्मदिन पर सदस्यों द्वारा गौसेवा कर गौमाता को हरा चारा खिलाया गया।
इस अवसर पर संस्थान की सुधा सोनी, नीलम चपलोत, ऊषा सिसोदिया, हर्षा पारख, अंजलि नाहर, लीला सोनी, रत्ना चुगवानी, नीलम मंत्री, रत्ना काबरा, रीना जैन, सना खान, सानिया खान, निखिता सेन, अंजूम, सारा खान उपस्थित थी।