चित्तौड़गढ़ भाजयुमो ने सीएम गहलोत का पुतला फूंका।

चित्तौड़गढ़।भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के कोटा प्रवास के दोरान उनके काफिले पर कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा किए हमले के विरोध में सोमवार को भाजयुमो द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी के नेतृत्व में किया गया।
भाजयुमो के पीनु मेनारिया ने बताया कि भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के रविवार  को कोटा प्रवास के दोरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थरबाजी कर हमला किया जिसके विरोध में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस सरकार एवं राज्य की कानून व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया. प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया जी के उपर हुए हमले का पूर्ण भाजयुमो परिवार में रोष व्याप्त है।
पुतला दहन के दोरान छात्रसंघ अध्यक्ष देवकिशन, मंगल अहीर,मुकेश जाट हरीश वैश्णव, दिनेश धाकड, मुकेश जाट, नवीन सुखवाल, चिराग दाधीच,मिटू गाडरी सुभम सुखवाल सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।