बालिका शिक्षा ही सर्वांगीण विकास का मूल स्तंभ है: प्रधान चौधरी।

 कपासन। पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरपुर में निशुल्क साईकिल वितरण समारोह पंचायत समिति प्रधान भैरू लाल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीईओ कृष्णा चास्टा, विशिष्ठ अतिथि उप प्रधान हर्ष वर्धन सिंह, घनश्याम गौड़, पी ई ओ गोविंद शरण बंसल, पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार जटिया, पूर्व सरपंच माधव लाल जाट, सीएचए भवानी शंकर जाट, वी डी ओ रामेश्वर लाल जाट, राम चंद्र जाट सहित विद्यालय स्टॉफ एवम् वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। प्रधान भैरू लाल चौधरी ने बताया कि हम घोषणा में विश्वास कम और धरातल पर कार्य ज्यादा करते हैं। साथ ही विद्यालय की गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवम अनुशासन व्यवस्था की तारीफ की। उप प्रधान हर्ष वर्धन सिंह गाडन नेबताया की हम तोहफे की कीमत कम एवम तोहफा देने वाले की नियत में ज्यादा विश्वास रखते हैं। सी बी ई ओ मैडम कृष्णा चास्टा ने बालिकाओं को शैक्षिक गुणवत्ता पर लक्ष्य देकर पारितोषिक टारगेट दिया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल कृष्ण शर्मा ने किया आभार व्यक्त संस्था प्रधान गोविंद शरण बंसल ने किया।