आलाखेड़ी में राधा कृष्ण मंदिर का खुला भंडार, निकले 54 हजार

डूंगला। उपखण्ड के आलाखेड़ी गांव के धार्मिक स्थल राधा कृष्ण मंदिर पर अमावस्या के मौके पर मंगलवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राधा कृष्ण भगवान जी का भंडार खोला गया जिसमें 54 हजार से अधिक राशि प्राप्त हुई। इस अवसर पर मंदिर मण्डल अध्यक्ष ओंकार लाल मेनारिया, रामलाल मेनारिया,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बा लाल मेनारिया, भंवर लाल मेनारिया, राजमल मेनारिया, पुजारी हीरादास सहित मंडल के सदस्य उपस्थित थे।