ई श्रम कार्ड पंजीयन के शिविर का विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया उद्घाटन।


चित्तौड़गढ़।वार्ड 26  सेगवा  रोड हाउसिंग बोर्ड में ई श्रम कार्ड पंजीयन केम्प का उद्घाटन विधायक चन्द्र भान सिंह आक्या ने किया। असंगठित श्रेणी के श्रमिकों को ई श्रम कार्ड जारी होने पर विधायक ने वितरण भी किया।
 उप श्रम आयुक्त संकेत मोदी ने ई श्रम कार्ड पंजीयन तथा इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी।
इस दोरान शिविर संयोजक पार्षद  प्रतिनिधि दीपक शर्मा ने बताया कि
क्षेत्र में जितने असंगठित श्रेणी के कामगार है, वह सभी अपना ई श्रम कार्ड बनवाने का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
 इस दोरान ई श्रम कार्ड पंजीयन की जानकारी श्रम विभाग से सहायक प्रशासन अधिकारी मदन सालवी ओजस्वी ने भी दी।
केम्प उद्घाटन के समय सरपंच किशन लाल शर्मा, दलपत सिंह राठोड़,  गिरीश दीक्षित, सत्यनारायण वेष्णव, रितेश कटारिया, अमीत प्रजापत, सोहन गर्ग, राम लाल गाडरी, रोनक शर्मा, आकाश माली, पुनित लोलानी, चिरंजीत सिंह, सुर्य प्रकाश बुनकर, चन्द्र प्रकाश बुनकर, दिनेश हरिजन
संतोष सालवी ओजस्वी, जय दीप सिंह, लखन वसीटा, ईश्वर धाकड,  तथा अनेक गणमान्य जन महिलाएं, पुरूष, श्रमिक गण आदि उपस्थित थे।