डूंगला थाना मुख्यालय पर एक लड़की ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या की।

  डूंगला।उपखंड के थाना मुख्यालय पर एक लड़की ने शुक्रवार को फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या की। जानकारी में डूंगला थानेदार सुरेश चंद मीणा द्वारा बताया गया कि डूंगला कस्बे में रहने वाली एक लड़की पूजा पुत्री कैलाश मेघवाल उम्र 19 साल ने गले में चुन्नी से फांसी का फंदा डाल आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा बताया गया कि पिता कैलाश मेघवाल की सूचना पर पुलिस प्रशासन के एसआई गणपत सिंह मौके पर पहुंचे तथा जानकारी जुटाई, जिस में सामने आया कि पूजा मेघवाल के पिता कैलाश मेघवाल उस समय खेत पर गए हुए थे। वही माता मजदूरी करने गई हुई थी। मौके पर पुलिस पहुंची तथा आवश्यक जानकारी जुटाते हुए लाश को फंदे से उतरवाकर डूंगला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मोर्चरी में रखवाया गया। शव का पोस्टमार्टम प्रातः परिजनों की उपस्थिति में किया जाएगा। मृतक पूजा मेघवाल ने आत्महत्या किस वजह से कि अभी तक कारणों का पता नहीं लग पाया पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मृतक पूजा मेघवाल बीए की छात्रा थी।