नेहरू युवा केन्द्र का ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट सम्पन्नवालीवाल में तुर्किया, कब्बडी में शनिमहाराज विजेता।

चित्तोडगढ़।नेहरू युवा केन्द्र चित्तौड़गढ़ द्वारा जिला युवा अधिकारी संतोष चौहान के निर्देशन में कपासन ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद मंडल गोराजी का निम्बाहेडा में किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक धर्म राज ने बताया कि वालीवाल, कब्बडी, 800 मी दौड़ की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे डबल डोज लगे खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष शम्भू लाल जाट, पूर्व युवा स्वयंसेवक कैलाश सुखवाल, महावीर सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर के  किया। प्रतियोगिता में दौड़ में प्रथम निर्मल, द्वितीय विकास ,तृतीय दिनेश रहे। वॉलीवाल में प्रथम तुर्किया खुर्द, द्वितीय पांडोली रहा। कब्बडी में प्रथम शनिमहाराज, द्वितीय नारिया टीम रही। विजेताओ को सरपंच दिनेश खटीक, शारीरिक शिक्षक गोविन्द सिंह, शारीरिक शिक्षक प्रदीप सिंह, युवा स्वयं सेवक रामेश्वर पुरस्कार एव प्रमाण पत्र प्रदान किये। प्रतियोगिता में स्थानीय मंडल के अध्यक्ष पुष्कर, युवा बालू राम, लक्ष्मण लाल, किशन खटीक , शिव लाल एव समस्त खिलाड़ी उपस्थित रहे।