कलेक्ट्रेट पर साढ़े पांच हजार लोगो ने पिया काढ़ा।

चित्तोडगढ़।मौसमी बीमारियों एवं बढ़ते कोरोना से सुरक्षा के लिए राजस्थान पेंशनर समाज एवं पुरस्कृत शिक्षक फोरम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सुबह 11:00 बजे से काढ़ा वितरण प्रारम्भ किया शाम 5 बजे तक लगभग साढ़े पांच हजार लोगों ने काढ़ा सेवन किया।
  काढ़ा सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी रमेश चंद्र गौड़ के निर्देशन में तैयार किया गया। पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा ने बताया कि काढ़ा पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला अध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली, शारीरिक शिक्षक वाकपीठ जिलाध्यक्ष व पुरस्कृत शिक्षक फोरम सचिव राजेश ओझा एवं शिक्षक भूरा राम कुम्हार के द्वारा तैयार किया गया। काढ़ा वितरण में पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा, पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिलाध्यक्ष बसंती लाल पंचोली सचिव राजेश ओझा, गोपाल लाल आगाल,अशोक झवर,प.दिनेश चंद्र तिवाड़ी,रामप्रताप डाड, विशेष कुमार गर्ग,ऑटोमोबाईल जिलाध्यक्ष विजय सिंह मेहता, चिकित्सा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण ईनाणी, सरदार सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पेंशनर समाज यशवंत दशोरा,उपाध्यक्ष भेरूशंकर व्यास, महेंद्र कुमार जैन,मुबारक खान प्रधानाध्यापक,शारिरिक शिक्षक जोगेंद्र सिंह ने विशेष सहयोग किया। सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का ध्यान रखते हुए काढ़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।