श्रीनाथ समूह व विप्र सेना ने सतीश पुनिया से भेंट कर स्वागत किया, महिलाओ द्वारा किये जा रहे कार्यो की चर्चा की।


चित्तौडगढ़।श्रीनाथ समूह व विप्र सेना जिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतीश पूनिया को गुलदस्ता भेंट कर माला पहनाकर चित्तौड़ की शक्ति और भक्ति की नगरी में स्वागत किया। साथ ही विप्र सेना की और श्रीनाथ समूह की कई महिलाएं मौजूद रही और महिलाओं द्वारा जो कार्य किया जा रहा है आत्मनिर्भर बनाने का इस बारे में अवगत कराया। इसी के साथ आज कई महिलाएं चित्तौड़गढ़ के कई क्षेत्रों से काम कर रही है इस बारे में बताया और जयपुर में भी कई स्थानों पर यह काम चल रहा है इसके बारे में अवगत कराते हुए बताया कि आज चित्तौड़गढ़ की महिलाओं की पहचान प्रदेश व देश विदेश में है उसी को आगे बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण निशुल्क चित्तौड़गढ़ में दिया जा रहा है इसके बारे में बताते हुए महिलाओं के कार्यो की संपूर्ण जानकारी दी। इस कार्य को सांसद सीपी जोशी व बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सहारा और महिलाओं को आगे बढ़ाने व सहयोग करने की बात कही। आज इन महिलाओं के प्रोडक्ट कई राज्य के जिलों और विदेशों तक जा रहे हैं इस बारे में बताते ही सांसद सीपी जोशी ने महिलाओं के सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए वार्तालाप करने को कहा।