लाइट एण्ड साउंड शो के विवादित हिस्से को हटाने के बाद ही शो पुनः आरम्भ किया जाएगा- ज़िला कलेक्टर।

 
 चित्तौड़गढ़। विश्व विख्यात दुर्ग पर नए स्वरूप में बदले गए लाइट एंड साउंड शो को उद्घाटन के दिन ही सांसद जोशी ने रुकवा दिया था। पहले शो के दौरान ही खासा विवाद हो गया। सांसद जोशी ने शो को बीच में ही रुकवा दिया। सांसद जोशी का कहना है कि जब रानी पद्मिनी को लेकर तथ्य हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद प्रतिबन्धित दृश्य नहीं हटाए। तीन दिन पूर्व भी हिदायत दी थी लेकिन इसके बावजूद रानी पद्मिनी को लेकर दृश्य नहीं हटाए। इस बात को लेकर हमारा विरोध है और जब तक बदलाव नहीं होगा, शो नहीं चलेगा। इसके बाद शो नही चलाया गया, जिसके बाद जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कहा लाइट एण्ड साउंड शो के विवादित हिस्से को हटाने के बाद ही शो पुनः आरम्भ किया जाएगा।