मार्बल विकास समिति चन्देरिया द्वारा रखे गये केम्प में 234 निशुल्क ई श्रम कार्ड बने।

चित्तौड़गढ़। जिले में असंगठित श्रेणी के कामगारों के ई-श्रम कार्ड, निशुल्क पंजीयन हेतु आज चित्तौडगढ मार्बल विकास समिति चन्देरिया द्वारा आयोजित शिविर में 234 श्रमिको के निशुल्क ईश्रम कार्ड जारी हुए, वहीं  5 श्रमिक चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े।
बाल श्रम रोकथाम हेतु अभियान के तहत नियोजकों श्रमिको आदि को केम्प में जानकारी दी। आयोजित केम्प में श्रम विभाग चित्तौड़गढ़ से उपश्रम आयुक्त संकेत मोदी तथा सहायक प्रशासन अधिकारी मदन सालवी ओजस्वी, डाक्टर राहूल कोशिक उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाक्टर मुनेश कुमार, तथा चन्देरिया थानाधिकारी कैलाश खटीक ने भी केम्प का अवलोकन किया एवं। श्रमिकों के जारी हो रहे ई-श्रम कार्ड पंजीयन के कामों को सराहा गया। बी.ओ.सी.डब्लू. योजना से जिला प्रबंधक कुलदीपसिंह, तथा दलपतसिह एवं चितोडगढ मार्बल विकास समिति के अध्यक्ष विपीन नाहर, तथा मार्बल उद्योगपति गोविंदलाल गदिया, राजकुमार लड्ढा, गोपाल स्वरूप ओझा, संजय ढीलीवाल, मनोहर तोषनीवाल, राजेंद्र मालू तथा सी.एस.सी. समन्वयक जयदीप सिंह जालोन एवं मंज़ूर कुरेशी आदि के हाथों श्रमिकों को ई श्रम कार्ड तथा चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा प्रमाण पत्र जारी होने पर वितरण भी किया गया। 
आयोजित केम्प में बाल श्रम रोकथाम के पोस्टर आदि का भी विमोचन किया जा कर प्रदर्शित किया तथा उपस्थिति नियोजकों से बाल श्रम की रोकथाम हेतु शपथपत्र भरवाये गये।
मार्बल विकास समिति द्वारा आयोजित किए गए केम्प के लिए उप श्रम आयुक्त संकेत मोदी ने भी धन्यवाद किया है।