हिन्दू जागरण मंच ने मनाया युवा दिवस


चित्तौड़गढ़। स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर हिन्दू जागरण मंच द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी विवेकानंद जी का स्मरण किया।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी उमेश अजमेरा ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द जयंती युवा दिवस पर मंगलवार को जिला संयोजक राजकुमार कुमावत, सह संयोजक श्रवण सोनी ने विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। यशवंत सिंह झाला, मनोज साहू, विकास सोनी, रवि बाथरा, अजय नेपाली, सना प्रजापत, नगर संयोजक विजय माली, सह संयोजक अशोक चैहान, शिवराज सोनी, राजेन्द्र चैहान, कमलेश साहू, दिनेश साहू, रोहित माली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।