पूर्व मंत्री ने किया भाजपा प्रत्याशी कार्यालयों का उद्घाटन कटारिया व कृपलानी ने किया जनसम्पर्क


चित्तौड़गढ़ 27 नवम्बर। गुरुवार को पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने जिला परिषद् वार्ड नंबर 18 के भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह बडोली और पंचायत समिति सदस्य जगदीश कुंवर के भाजपा कार्यालय का निकुम्भ चैराहा में उदघाटन किया।

निकुम गाँव में पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के साथ जिला परिषद वार्ड नंबर 18 के भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह बडोली ने भी सभा को संबोधित कर भाजपा को भारी बहुमत से जीतने का आगृह किया।

विधायक ललित ओसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रतन गायरी, भाजपा नेता प्रदीप मोदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कालू गायरी, पूर्व प्रधान गणपत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेनारिया, किशन जाट गरदाना, सौकीन मेनारिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामजी डांगी, सौकीन चपलोत मालन खेड़ी, तेजपुरा की ढाणी, नन्नाना में भाजपा प्रत्याशीयों के लिए जनसंपर्क किया।