चित्तौड़गढ़, 19 अक्टूबर। दीपावली पर्व को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा “जगमग दीपावली – जगमग प्रतिष्ठान” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सांसद सी.पी. जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह जी के निर्देशानुसार किया जा रहा है।
नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को दीपावली के अवसर पर आकर्षक रूप से सजाने हेतु प्रोत्साहित करना है, जिससे नगर का सौंदर्य और उत्सवी माहौल और अधिक निखरे।
प्रतियोगिता में विजेताओं हेतु आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं जिनमें प्रथम पुरस्कार एलईडी टीवी, द्वितीय पुरस्कार माइक्रो ओवन (2), तृतीय पुरस्कार वॉशिंग मशीन (2) एवं सांत्वना पुरस्कार 10 एयर फायर रखें गए हैं।
व्यापारी बंधुओं से अनुरोध है कि वे अपने प्रतिष्ठान की सजावट के फोटो एवं वीडियो निम्न लिंक पर अपलोड करें।
वीडियो अपलोड करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन नगर परिषद द्वारा गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वाले प्रतिष्ठानों को आगामी दिवस में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। व्यापारियों से यह भी अनुरोध है कि अपलोड करते समय अपने प्रतिष्ठान का नाम, स्वामी का नाम, मोबाइल नंबर एवं दुकान का पूर्ण पता अनिवार्य रूप से अंकित करें।