पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा की बडी कार्यवाही, 8.900 किलोग्राम अवैध अफीम व 1.070 किलोग्राम एम.डी.एम.ए. ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो कार जब्त।

कार के पिछले टायर के पास स्कीम बना कर छिपा रखी थी अवैध ड्रग्स।

चित्तौड़गढ़। सदर थाना निंबाहेड़ा पुलिस ने बुधवार को दो स्विफ्ट कार से 8 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम व 1 किलो 70 ग्राम अवैध एम.डी.एम.ए. ड्रग्स जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। कार की फाटको के नीचे बनी रेलिंग काटकर पीछे के टायर से बनाई गई स्किम में छुपा रखी थी अफीम और एम.डी.एम.ए.। मध्यप्रदेश के नीमच का एक व जोधपुर के दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा।
             पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सदर निंबाहेड़ा पुलिस द्वारा बुधवार को थाने के बाहर नाकाबंदी के दौरान दो स्विफ्ट कार व उनमे बैठे तीन व्यक्ति संदिग्ध पाये जाने पर दोनों कारों को एमवी एक्ट में तथा तीनो संदिग्धों को 109-151 में गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान थानाधिकारी तुलसीराम पुलिस निरीक्षक को मुखबिर से सुचना मिली कि बुधवार को पकड़ी दोनों कारों में से एक स्विफ्ट कार मे बायी तरफ की दोनो फाटको के नीचे बनी रेलिंग काटकर पीछे के टायर से अफिम/एम.डी. की थैलिया छिपायी हुई है। उक्त वाहन की अविलम्ब तलाशी ली जावे तो अवैध अफिम/एम.डी. मिल सकती है।
          मुखबिर की सूचना विश्वसनिय होने से थानाधिकारी सदर निम्बाहेड़ा तुलसीराम व थाने के जाप्ता द्वारा मौतबिरों व गिरफतारशुदा तीनों गैरसायालान के समक्ष उक्त कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो बायी तरफ की दोनो फाटको के नीचे बनी रेलिंग काटकर पीछे के टायर से एक स्कीम बनाई हुई थी। जिसे खोलकर देखा तो रेलिंग के अन्दर बनी स्कीम मे प्लास्टिक की थैलीया नजर आयी। उक्त रेलिंग की स्कीम मे रखी थैलियो को बाहर निकाल कर देखा एंव गिनती की गयी तो कुल प्लास्टिक की 08 थैलिया हुई। जिनमे 06 प्लास्टिक की थैलीयो मे भरा काला लचीला पदार्थ अवैध अफीम व 02 प्लास्टिक की थैलियो मे भरा सफेद रंग का पाउडर एम.डी.एम.ए. होना पाया। अवैध अफिम से भरी थैलीयो का कुल वजन 08 किलो 900 ग्राम मय प्लास्टिक की थैली व 02 प्लास्टिक की थैलियो मे भरी एम.डी.एम.ए का कुल वजन 01 किलो 70 ग्राम मय प्लास्टिक की थैलियो के हुआ। अवैध अफीम व एम.डी.एम.ए को जब्त कर आरोपी हाणिया थाना औसिया जिला जोधपुर निवासी 22 वर्षीय नवदीप पुत्र जगदीश पडित, मध्यप्रदेश के भवरासा जिला थाना जीरन जिला नीमच निवासी विक्रमसिंह पुत्र रणजीतसिंह सौधिया व हणिया थाना औसिया जिला जोधपुर निवासी 38 वर्षीय श्याम सुन्दर पुत्र गोवर्धनराम पण्डित को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध अफीम व एम.डी.एम.ए की खरीद फरोख्त के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। 
सदर निम्बाहेड़ा पुलिस द्वारा वर्ष 2022 में अब तक एनडीपीएस एक्ट में की गई कार्यवाही-
      इस वर्ष में सदर थाना निम्बाहेडा टीम द्वारा 29 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर करीब 3700 किलोग्राम डोडाचुरा, 39 किलो अफीम, 2.290 किलोग्राम एम.डी.एम.ए व 289 ग्राम स्मैक बरामद करते हुये लगभग 35 वाहन जब्त व 55 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर नशे के कारोबारियों की कमर तोड रखी है। 
 कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमः-
थानाधिकारी तुलसीराम पुलिस निरीक्षक, एएसआई सुन्दरपाल, कानि प्रमोद कुमार, नरेश कुमार, हरविन्द्र सिंह, सरजीत, सुनील कुमार व जीवन।