क्रेटा कार से 212 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।सदर निम्बाहेडा व थाना २ाम्भुपुरा की संयुक्त कार्यवाही।

चित्तौड़गढ़। सदर थाना निंबाहेड़ा व थाना २ाम्भुपुरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक क्रेटा कार से 212 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
             पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस थाना सदर निंबाहेड़ा थानाधिकारी तुलसीराम पुलिस निरीक्षक द्वारा अपने थाने के जाब्ता हैड कानि भैरूलाल, कानि. जीवन लाल, रणजीत, नारायण लाल व राजकुमार के साथ शनिवार को थानाधिकारी २ाम्भुपुरा नेतराम उप निरीक्षक की सूचना पर चित्तौडगढ निम्बाहेडा हाइवे रोड सरहद सतखण्डा  पर पुलिस के पीछा करने से दुर्घटनाग्रस्त हुई क्रेटा कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो क्रेटा कार में छः कपडो के बोरो में अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ मिला, जिनका वजन 212 किलो 700 ग्राम हुआ। अवैध अफीम डोडा चूरा व दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार को जब्त कर मौके से आरोपी रामडावास थाना कापरेडा जिला जोधपुर निवासी 40 वर्षीय हनुमानराम पुत्र सुरजाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया एवं साथी आरोपी कैलाश विश्नोई मौके से फरार हो गया। मामले में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया जाकर अवैध अफीम डोडा चूरा की खरोद फरोख्त के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।