उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मिलेगा राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड

चित्तौडगढ़। केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड से पुरस्कृत किया जावेगा। इसके अंतर्गत 30 लाख से 5 करोड रू. तक के पुरस्कार दिये जायेगे। जिला परिषद प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। 
    जिला परिषद के सीईओ रोकेश पूरोहित, मुख्य आयोजना अधिकारी डाॅं सोनल राज कोठारी, सहायक अभियन्ता भरत कुमार व्यास एवं परियोजना प्रबंधक रोहित यादव ने बुधवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को अर्वाड से संबधित जानकारी प्रदान की। उन्होनें बताया कि केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय की ओर से प्रतिवर्ष दिए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड का पुनरोत्थान किया गया है। जिसके अन्तर्गत वर्ष 2023 में दिए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड मंत्रालय की ओर से सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के तहत नौ तरह के विषयों के लिए दिए जाएगें और प्रत्येक ग्राम पंचायत को अनिवार्य रुप से इन प्रश्नावलियों को भरना है। इन प्रश्नावलियो को भरने में ब्लाॅक स्तरीय पंचायत प्रदर्शन मूल्यांकन समिति और लाइन डिपार्टमेन्ट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगें।
  मंत्रालय दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास पुरस्कार, नानाजी देशमुख सर्वोतम पंचायत सतत् विकास पुरस्कार, विशेष श्रेणी में ग्राम उर्जा स्वराज विशेष पंचायत पुरस्कार, कार्बन न्यूट्रल विशेष पंचायत पुरस्कार एवं पंचायत क्षमता निर्माण सर्वोतम संस्थान पुरस्कार दिए जाएगें। उन्होनें बताया की पुरस्कारों की संख्या एवं राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। पुरस्कार सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण से सम्बन्धित समस्त थीमों के कार्यों की प्रगति एवं उपलब्धि के आधार पर दिए जाएंगे।
मुख्य आयोजना अधिकारी डाॅं सोनल राज कोठारी ने बताया कि ब्लाॅंक स्तरीय पंचायत प्रदर्शन मूल्यांकन समिति  इन नौ थीमों के लिए ग्राम पंचायत की ओर से आवेदन आॅनलाइन भरा जाएगा। उसी के आधार पर भरी गई प्रश्नावलियों पर प्रत्येक थीम के लिए पुरस्कार के लिए समिति आकलन व जांच करेगी। पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इसके लिए 10 सितम्बर से ीजजचेध्ध्चंदबींलंजंूंतकण्हवअण्पद पोर्टल शुरू कर दिया गया है।
इन 9 विषयों के लिए होंगे पुरस्कृत 
मुख्य आयोजना अधिकारी ने बताया कि 9 विषयों से सम्बन्धित थिमैटिक कमेटियां गरीबी मुक्त व उन्नत आजीविका युक्त पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे से परिपूर्ण पंचायत, सामाजिक सुरक्षा युक्त पंचायत, सुशासित पंचायत एवं महिला हितैषी आधारित पंचायत है।