मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल निम्बाहेड़ा आएंगे, तैयारी में जुटा जिला प्रशासन,


चित्तौड़गढ़, 15 सितम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 16 सितम्बर, शुक्रवार को निम्बाहेड़ा आएंगे। मुख्यमंत्री के निम्बाहेड़ा दौरे की तैयारियों को पुख्ता करने में गुरुवार को भी जिला प्रशासन जुटा रहा। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की मौजूदगी में जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल और पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने तैयारियों को लेकर दूसरे दिन भी निम्बाहेड़ा का दौरा कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने बताया कि निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12ः15 बजे निम्बाहेड़ा पहुंचेंगे। यहां वे ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल स्पर्धाओं का अवलोकन और जिला अस्पताल निम्बाहेड़ा का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से माण्डलगढ़, भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।  
 जिला कलक्टर पोसवाल ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेलों के आयोजनए शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम कानून व सुरक्षा व्यवस्था प्रोटोकॉल हेलीपेड पर सुरक्षा कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री व वीवीआईपी की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश यातायात व्यवस्था, टेंट, पेयजल सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।