देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि



चित्तौड़गढ़, 27 मई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने कलक्ट्रेट में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।  इस अवसर पर अतिरिक्ति जिला कलक्टर गितेश श्री मालवीय, ज्ञानमल खटीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की। जिला मुख्यालय सहित जिले भर में सरकारी कार्यालयों में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।