भाजपा का जिला शक्ति केन्द्र कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

निम्बाहेड़ा। भाजपा के इस जिला शक्ति केन्द्र कार्यकर्ता सम्मेलन से आज हम आने वाले समय में जिले की पांचों विधानसभा सीटों एवं सांसद भी भारतीय जनता पार्टी का जीत का आए ऐसी प्रेरणा लेकर जाऐं। उक्त प्रेरणादायक उद्बोधन पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने भाजपा जिला शक्ति केन्द्र कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच नें विशेष रूप से पन्ना प्रमुख अभियान, फोटो युक्त बूथ समिति की जानकारी व बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी के मजबूत होने से ही आज देश में कोई भी विपक्षी दल भाजपा का अकेला सामना करने में सक्षम नहीं है। उन्होने भाजपा आलाकमना द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक ने सम्मेलन में पधारे अतिथियों के प्रति स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि 26 मार्च से जिले के प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख अभियान का शुभारम्भ किया जाएगा। इसके लिए उन्होने उपस्थित सभी शक्ति केन्द्र संयोजकों, प्रभारियों, मण्डल अध्यक्षों, मण्डल प्रभारियों, मण्डल प्रवासियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिला अध्यक्षों एवं महामंत्रियों आदि से बूथों, मण्डलों, शक्ति केन्द्रों पर प्रवास निर्धारित करने की रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर संभागीय प्रभारी हेमराज मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना ने किया, जबकि आभार भाजपा जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के आरम्भ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी हेमराज मीणा, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी,जिला भाजपा अध्यक्ष गौतम दक पूर्व विधायक अशोक नवलखा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिठूलाल जाट आदि ने पण्डित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
आरम्भ में जिला भाजपा उपाध्यक्ष कर्नल सिंह राठौड़,रघु शर्मा,श्रवण सिंह राव,  निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़ चित्तौड़गढ़ अध्यक्ष सागर सोनी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।
सम्मेलन में पूर्व जिला अध्यक्ष रतन गाडरी,विधानसभा विस्तारक चन्द्रशेखर जोशी,जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बडौली बड़ी संख्या में जिले के सभी शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, मण्डल प्रवासी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ एवं विभागों के जिला संयोजक व ऊपर के दायित्वान कार्यकर्ताओं सहित भाजपा महिला जिला वीणा दशोरा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बरसिंह अहीर,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश गाडरी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष एम डी शेख उषा राठौड, ज्योत्साना चौधरी, पुष्पा वैष्णव, वर्षा कृपलानी आदि मौजूद रही।