फसल खराबे को लेकर भारतीय किसान संघ बेगू ने उपखंड को दिया ज्ञापन,गिरदावरी करवा मुआवजे की मांग

@ महेन्द्र धाकड़
चित्तौड़गढ़। भारतीय किसान संघ बेगू एवं पारसोली द्वारा शुक्रवार को उपखण्ड बेगू में किसानों की फसलो को बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि की वजह से हुए नुकसान की आंकलन कर उचित मुवावजा दिलवाने के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम SDM मुकेश कुमार मीणा को ज्ञापन दिया।
 बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की अफीम की फसल के साथ ही सरसो,गेहू  चना, जो,अफीम, इसबगोल, कलौजी, लहसुन आदि फसलें नष्ट हो गई। इससे किसान बहुत दुखी है। सभी सरकार से मांग करते हैं कि सरकार गिरदावरी करा कर किसानों को उचित मुआवजा दें। पूर्व में भी किसानों की फसले खराब हुई थी, जिसमे सरकार ने न तो गिरदावरी करवाई ओर न ही कोई मुआवजा दिया। 
नुकसान से किसानों में निराशा व्याप्त है। इस अवसर पर  जिला मंत्री लाभ चंद धाकड़, भारतीय किसान संघ बेगू के तहसील अध्यक्ष  नंद लाल धाकड़, तहसील मंत्री जगन्नाथ, युवा प्रमुख अम्बा लाल हजूरी, उपाध्यक्ष देबी लाल जाट, गोपाल, प्रकाश,आदर्श सिंह , भेरू लाल हजूरी, मीठू लाल, भेरू भील, मदन जोशी सहित सभी किसान उपस्थित थे।