निंबाहेड़ा अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने किया फागोत्सव 2022 का आयोजन।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद निंबाहेड़ा के तत्वाधान में फागोत्सव 2022 का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय साहित्य परिषद निंबाहेड़ा के जिलाध्यक्ष राजेश गांधी ने बताया कि इस अवसर पर ग्राम बोराखॆडी में प्राकृतिक वातावरण के बीच इस उत्सव को मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश चौधरी ने की। मुख्य वक्ता प्रांत महामंत्री पंकज कुमार झा रहे। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। प्रथम चौधरी, रूद्राक्षी चौधरी, आर्या, अपूर्वा, प्रिंस सिसोदिया, कृष्णा, खुशी, नैना, श्वेता, करिश्मा आदि बच्चों ने नृत्य और गीत की प्रस्तुतियां दी। कृष्णा वैष्णव, वंदना प्रजापति एवं शिखा झा ने कर्णप्रिय गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन विभाग संयोजक श्रीपाल सिसोदिया ने किया। मुख्य वक्ता पंकज कुमार झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश में वैचारिक संघर्ष अपने चरम पर है। साम्यवादी विचारों को जनता जनार्दन नकार कर राष्ट्रवादी विचारों को अंगीकार कर रही है। ऐसे में परिषद के सभी साहित्यकारों की राष्ट्रवादी विचार को जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका रही है। भारत को विश्व गुरु के पद पर आसीन करने के लिए राष्ट्रवादी विचारों का पोषण और संवर्धन अतिआवश्यक है।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित काव्य गोष्ठी की ई बुक का विमोचन प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय परंपराओं को पल्लवित और पोषित करने वाले पर्व होली के रंग, अबीर, गुलाल से फागोत्सव मनाया। इस अवसर पर मुकेश वैष्णव, बाल चंद कुमावत, पुष्कर मेनारिया, कमलेश जैन, सुधीर कुमावत, अनिल पगारिया, मनोहर जैन, शौकीन धाकड़, पुष्कर सोनी, कुंज बिहारी प्रजापति,अविनाश गोठवाल, राधा किशन साहू, कृष्णा वैष्णव, मधु राणावत, लता सेन, तृप्ति कुमावत, सुशीला माहेश्वरी, तरुणा गोखरू, रानी लोढ़ा, वंदना प्रजापति, ममता जटिया, करिश्मा पहाड़िया, हर्षिता पालेचा, प्रीति गांधी, अनीता पगारिया, शोभा सहज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन इकाई सचिव कृष्णा वैष्णव ने किया।