मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की जिला प्रशासन के साथ बैठक संपन्न।

निम्बाहेड़ा। मानव अधिकार सुरक्षा संगठन चित्तौड़गढ़ की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिल्पा जैन के नेतृत्व में संगठन की एक बैठक जिला कलेक्टर अरविंद  पोसवाल, एसपी  प्रीति  जैन, डिप्टी आशीष चौधरी के साथ संपन्न हुई। सर्वप्रथम संगठन द्वारा सभी अधिकारियों को ऊपरना उड़ाकर संगठन की शिल्ड एवं पौधा देकर स्वागत किया गया।
 बैठक में शिल्पा जैन द्वारा निंबाहेड़ा में चल रही सखी सुरक्षा ग्रुप ऑपरेशन रोमियो एवं संगठन द्वारा आने वाले कार्यक्रम अपनी सुरक्षा अपने हाथ के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उक्त बैठक में संगठन के सदस्य द्वारा पिछले वर्ष के गए संगठन के कार्यों के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को बताया। सभी अधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को सराहा एवं हर सहयोग के लिए आश्वस्त किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राईवाल, बेगूं तहसील की महिला प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष नीता रायवाल, निंबाड़ा से तहसील अध्यक्ष भगवती प्रजापत जिला उपाध्यक्ष मनीषा मोदी जिला महासचिव अलका मोदी, जिला प्रभारी नेहा जैन, जिला कोषाध्यक्ष अंजू बाबेल, तहसील कोषाध्यक्ष दीव्या बहरानी, तहसील संयोजक दिव्या सिंघवी, तहसील मंत्री वर्षा चपलोत आदि उपस्थित थे।