करसाना क्षेत्र में विगत दिनों प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए प्राचीन स्थल के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

डूंगला। उपखंड क्षेत्र के बोहेड़ा मार्ग पर मोती नाले के पास विगत दिनों में प्रशासन द्वारा एवम सरकार की गलत नीतियों के कारण एक प्राचीन धार्मिक स्थल को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। जिसके विरोध में गुरुवार को सेमलिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक एवं सरपंच प्रतिनिधि राजमल डागी के नेतृत्व में  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाया गया। इस संबंध में पूर्व में जिले एवं राज्य के सर्वोच्च जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और कड़े शब्दों में स्थानीय प्रशासन के साथ सरकार की गलत नीतियों की निंदा की, मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की तोड़फोड़ में कहीं ना कहीं सरकार की उत्तरदायित्वता झलकती है।
   इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भूरकिया, उदयलाल बारबर ओबीसी प्रकोष्ठ जिला मंत्री, नारायण लाल मेनारिया सरपंच करसाना, राधेश्याम शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष वर्दी चंद मीणा, पंचायत समिति सदस्य उदय पुरी, नंद लाल गायरी, भेरूलाल गायरी बुथ अध्यक्ष, दुर्गाशंकर, दिनेश डांगी, शांति लाल डांगी, पुराण अहीर, डालचंद अहीर, रामलाल डांगी, कालू लाल डांगी, घीसु लाल डांगी, पूरण गोस्वामी ,रामलाल डांगी, माधव लाल डांगी, नारायण लाल डांगी, हजारीलाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।