रविवार से होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान का आगाज

चित्तौडगढ़।  27 फरवरी, रविवार को पल्स पोलियो अभियान का आयोजन होगा । जिसके तहत जिले में लगभग 2.18 लाख बच्चों को 1570 बुथ स्थलो पर समय 8.30 से  सायं 5.00 बजे तक 3 दिवस में पोलियों की दवा पिलाई जाएगी।, 
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,  डॉ. रामकेश गुर्जर ने बताया की राज्य सरकार के निर्देषानुसार दिनांक 27.02.2022 को राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान आयोजित किया जावेगा। जिसमें 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों की दो बुंद पोलियों की खुराक दी जावेगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तरिय मोनिटरिंग टीम का भी गठन कर लिया गया है। एवं सीएमएचओ ने बताया की सभी बीसीएमओ से चर्चा करके सभी तरह की तैयारीया की जा चूकी है।
     जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज कुमार सोनी ने बताया की राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान से सम्बन्धित सभी तरह की तैयारियॉ पूर्ण कर ली गई। आरसीएचओ ने बताया की प्रथम दिन सभी बुथो पर एवं शेष बच्चो को 1746 घर-घर, 63 ट्रांजिट, 29 मोबाईल टीमो द्वारा द्वितीय एवं तृतीय दिन पोलियों की खुराक पिलाई जायेगी। जिसकी मॉनिटरिंग के लिए सभी ब्लॉक स्तर पर 188 सुपरवाईजरो की टीम  बनाई गई है।