ओबीसी मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत।

निम्बाहेड़ा।भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल निंबाहेड़ा के ओ बी सी मोर्चा की कार्यकारिणी में बाड़ी से शिव लाल वैष्णव के मंडल उपाध्यक्ष ओर मनोहर लाल जाट के मंत्री नियुक्त होने पर दोनो का उपराना ओढ़ाकर स्वागत किया।
 इस दौरान पूर्व सरपंच बलवंत सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, मण्डल उपाध्यक्ष संजय चपलोत, रतन लाल गुजर,सोहन लाल सुथार, भेरू लाल रैगर, शक्ति दास, पूरण मल, दिलीप कुमावत, आदि स्वागत कर बधाई दी।