अभिनेता आर्यन माहेश्वरी एवम अभिनेत्री शिवानी पुरोहित का कृष्ण धाम मंडफिया में स्वागत।

कपासन।पत्रकार सम्मान समारोह में शरीक होने पधारे अभिनेता आर्यन माहेश्वरी एवम् अभिनेत्री शिवानी पुरोहित का कृष्ण धाम मंडफिया में मंदिर मंडल के पुजारी लखन वैष्णव द्वारा स्वागत कर उपर्ना एवम् प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। अभिनेत्री एवम् अभिनेता ने राजस्थानी फिल्म बाबुल थारी लाडली, ममता की छांव, और घूंघट की सफलता के लिए सांवरिया सेठ के दरबार में अर्जी लगाई।