प्राचीन स्थल ध्वस्त किए जाने के विरोध में पालोद में जिलाध्यक्ष दक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

डूंगला।डूंगला बोहेड़ा मार्ग पर नाले के पास सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रशासन द्वारा एक प्राचीन धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर दिया था। जिसके विरोध में गुरुवार को पालोद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष गौतम दक, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश डांगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाया गया। इस संबंध में जिले सहीत राज्य के जन प्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुचे तथा सरकार की गलत नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की। सरकार के साथ प्रशासन ने जनमानस की धार्मिक भावनाओं का अनादर करते हुए इस प्रकार के कृत्य को अंजाम दिया। मंदिरों को एवं धार्मिक स्थलों की तोड़फोड़ में कहीं ना कहीं सरकार की उत्तरदायित्वता पूरी तरह से झलकती है। 
  इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भूरकिया, पुर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, पूर्व सरपंच भंवर लाल डांगी, भवँर लाल मीणा ,प्रभु  डांगी, सोहन डांगी, रामचंद्र डांगी, पारसमल डांगी, ऊँकार डांगी ,शंकर डांगी जगदीश ,कालु मीणा ,लालु राम सुथार, गोरधन लाल डांगी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।