निम्बाहेड़ा-क्षत्रिय नायक समाज का वार्षिक आम सभा का आयोजन आज।

निंबाहेड़ा। नायक समाज की वार्षिक आम सभा का आयोजन आज 26 को होने वाला है जिसमें समस्त मारवाड़ा क्षत्रिय नायक समाज समस्त चोखला नीमच मंदसौर चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जिले के पदाधिकारियों एवं समस्त समाज जनों की वार्षिक आमसभा का आयोजन 26 फरवरी को दोपहर 12:15 से 4 बजे तक महामाया भादवा माता नायक समाज धर्मशाला परिसर में आयोजित की जाएगी। क्षत्रिय नायक समाज समाज मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत राम नायक ने बताया कि बैठक में आम सभा में वार्षिक सामाजिक गतिविधियों विकास कार्यों की कार्य योजना पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर भादवा माता धर्मशाला के वर्तमान पदाधिकारियों एवं व्यवस्थापक लोगों से विकास एवं आय-व्वय विवरण सार्वजनिक सभा में भी विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक के बाद भादवा माता धर्मशाला विकास कार्य एवं भादवा माता छेत्र में नायक समाज के छात्रावास के लिए भूमि आवंटन की मांग आदि विषयों को लेकर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम जिला कलेक्टर नीमच को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आम सभा में राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष रेखा भाटी नई दिल्ली, मध्य प्रदेश नायक समाज अध्यक्ष विजय पवार इंदौर, राष्ट्रीय सदस्य बंसी लाल भाटी उज्जैन ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत राम नायक, राजस्थान संभाग अध्यक्ष सोहन लाल नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष देवीलाल नायक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी जिला प्रमुख नारायण नायक ,समाज सेवी मांगीलाल नायक मोहठा ,जिला संयोजक भेरुलाल पवार, रतलाम जिला अध्यक्ष रमेश नायक, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष राधेश्याम नायक, चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष हीरालाल नायक ,चित्तौड़गढ़ जिला सचिव, शैक्षणिक उत्थान समिति जिला अध्यक्ष प्रकाश नायक ,नायक समाज ट्रस्ट इंदौर के अध्यक्ष जगदीश नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष नायक इंदौर आदि का मार्गदर्शन मिलेगा।