काले सोने पर गहराए रंजिश के बादल,अफीम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा जहरीली दवाई छिड़का कर फसल को किया बर्बाद।

चित्तौड़गढ़। जिले के खेतों में अफीम की फसल की शुरूआत हो चुकी है। अफीम के पौधों पर फूल आने लग गए हैं जो दूर-दूर से खेतों में नजर आ रहे हैं। जहां अफीम पूरी तरह से काली होती है वहीं इनके फूल सफेद रंग के काफी आकर्षक होते हैं। इस बार खेतों में किसानों को अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। लेकिन किसानों को अफीम की फसल को लेकर चिंता सताने लग गई है।
 लगातार क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अफीम की फसल में कीटनाशक छिड़ककर बर्बाद कर रहे है। लेकिन प्रशासन द्वारा इस सम्बंध मे अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नही हो पा रही है। इसी के बाद एक बार फिर रविवार रात्रि में बेगू उपखंड क्षेत्र के अनोपपुरा गांव में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अफीम की फसल में कीटनाशक छिड़ककर फसल को बर्बाद कर दी। 
  जिस पर प्रार्थी द्वारा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया। जानकारी के अनुसार बेगूँ क्षेत्र के दौलतपुरा ग्राम पंचायत के अनोपपुरा निवासी मांगीलाल धाकड़ पिता कूका धाकड़ के खेत पर अफीम की फसल में अज्ञात लोगों द्वारा कीटनाशक छिड़ककर फसल को बर्बाद कर दिया है। पीड़ित के पुत्र पप्पू धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिता मांगीलाल धाकड़ पिता कूका धाकड़ के नाम का अफीम का लाइसेंस है। जिस पर मेरा परिवार उक्त पट्टे अनुसार अफीम की फसल कास्त कर रहे है, फसल पर वर्तमान में फूल भी निकलने लगे है।
 रविवार रात्रि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अफीम की फसल में कीटनाशक दवा छिड़ककर फसल को बर्बाद कर दिया गया। इस बात की जानकारी सोमवार को मिलने पर पहुँचकर देखा, तब तक फसल के पत्ते जलकर मुरझाने लगे। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश भी की गई, लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नही मिली। प्रार्थी ने मंगलवार को बेगूँ पुलिस थाने पर पहुँचकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला पुलिस थाने पर दर्ज करवाया। इस तरह की घटना गत महीने में दौलतपुरा पंचायत के समीप हरिपुरा गांव में हुई। जिस पर प्रशासन द्वारा कोई कड़ा कदम नही उठाया। क्या क्षेत्र में किसानों की फसल में कीटनाशक छिड़काव कर बर्बाद करने की घटना होती रहेगी या कानूनी कार्यवाही कर प्रशासन द्वारा कड़ा कदम उठाया जाएगा। प्रार्थी ने इस मामले की शिकायत पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई व शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करके न्याय दिलाने ने को लेकर मांग की।